राजस्थान के दूसरे सबसे ऊंचे मतदान बूथ तारागढ़ पर 95.61% मतदान
अजमेर। अजमेर स्थित ऐतिहासिक तारागढ़ क्षेत्र में 2,855 फीट की ऊंचाई पर बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति शानदार उत्साह दिखाया। दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित इस मतदान केंद्र पर रिकॉर्ड 95.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान केंद्र के जोनल मजिस्ट्रेट रवि कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र पर कुल 1,211 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1,150 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का कुल प्रतिशत 95.61% रहा।
तारागढ़ का यह मतदान केंद्र राजस्थान के दूसरे सबसे ऊंचे मतदान बूथों में शामिल है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का मतदान केंद्र तक पहुंचना लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की मिसाल है।
तारागढ़ में हुआ 95.61 प्रतिशत मतदान लोकतंत्र की बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्रेरणादायक तस्वीर पेश करता है। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 September 2026
- Total Views:- 296
