दरगाह क्षेत्र के वार्ड 13,14,15 में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान,

अजमेर। नगर निगम चुनाव के तहत अजमेर के दरगाह क्षेत्र में वार्ड नंबर 13, 14 और 15 में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड 13, 14 और 15 के विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिला एवं पुरुष मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंचे। कई मतदाता अपने परिवार के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया। मतदान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी नजर आई। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। शाम 6बजे तक वार्ड 13 में 71. 79%, वार्ड 14 में 72.98,% वार्ड 15 में 68.81,% मतदान हुआ, वहीं अजमेर नगर निगम का कुल मतदान 62, 22% हुआ, स्थानीय लोगों ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है और अपने क्षेत्र के विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए।

+