96 वर्षीय रामीदेवी ने किया मतदान, विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश में महासंघ की मतदान अवश्य करने के लिए क्षेत्रवार की अपील

अजमेर 11 सितम्बर 2026 विश्व के सबसे लोकतांत्रिक देश भारत में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ महासंघ के पदाधिकारियों की नागरिको को क्षेत्रवार मतदान अवश्य करने की अपील और मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलवाई जा रही है।कार्यक्रम के संयोजक व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मतदान अवश्य करने का शुभारम्भ रमेश लालवानी ने स्वयं परिवार सहित किया।चन्द्र वरदाई नगर स्थित हरि ओम काॅलोनी के भटनागर सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में वयोवृद्व श्रीमती रामीदेवी,रमेश लालवानी,जसोता,चेतन,संजय, प्रियेश,प्रियंका,सोनम सहित पूर्ण परिवार ने मतदान किया और बताया कि मतदान से ही स्वच्छ सरकार का चुनाव होता हैं।लालवानी ने बताया कि इससे पूर्व भी महासंघ के द्वारा आदर्श नगर विज्ञान नगर स्थित नन्दिनी शिक्षा निकेतन के शिक्षको को भी मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।इस अवसर पर शिक्षक श्रीमती प्रीति,वरिष्ठ पत्र्रकार प्रवीण कुमार, विज्ञान नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के श्याम लाल सोनी,कोटडा में सर्वधर्म समिति के पण्डित दिनेश गुरू,पुलिस लाईन्स में रणवीर सैनी,बौद्व मठठ के गुणवन्त राहुल,नया बाजार की श्रीमती कुशाल जैन,देहली गेट व्यापारिक ऐसोसिएशन के शराफत हुसैन घोसी,नला बाजार व नागफनी व्यापारिक ऐसोसिएशन के बद्वरूद्वीन कुरेशी,हाजी फखर काजमी,रावण की बगीची व्यापारिक ऐसोसिएशन के सरदार जगजीत सिंह छाबडा,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के महासचिव रमेश लालवानी,भैंसा काम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,श्रीमती सुनीता चैधरी,रमेश लालवानी और प्रियेश लालवानी ने हरि ओम काॅलोनी क्षेत्र में एवं अन्य में मतदान अवश्य करने की अपील की और स्वंय भी मतदान किया।

+