सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट दाहिरसेन जयंती व प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान ब्यावर में

अजमेर (ब्यावर) 10 सितम्बर 2026 कार्यक्रम समारोह दिनांक 27 सितम्बर रविवार को आयोजित किया जायेगा।सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट दाहिरसेन जयंती व प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।पूर्व पाष्रद किशन लालवानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिन्धी भाषी विद्यार्थियों को उन्हें मेरिट के आधार पर तथा जिस सिन्धी भाषी विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण किया है,उन सिंधी समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।लालवानी ने बताया कि शनिवार दिनांक 12 सितम्बर.2026 तक अपनी मार्कशीट (पीछे घर का पता व मोबाइल नम्बर लिखकर) निम्न स्थानों पर पहुंचने का कष्ट करें।राजेश गिदवानी,पाली बाजार मोबाईल संख्या 9829152813, नरेंद्र कुमार भोजवानी सुरेश फार्मा,अजमेरी गेट,मोबाईल संख्या 9829322216,’भगवान तिलोकानी, संयोजक’ तगारी फैक्ट्री, गणेशपुरा रोड,ब्यावर मोबाईल संख्या 9828593772,दयाल आसवानी,झूलेलाल क्लॉथ स्टोर,पाली बाजार,मोबाईल संख्या 94142777775,-सुरेश कुमार देवानी,बी एम शर्मा नगर, मोबाईल नम्बर 9460111099 ,लालवानी ने बताया कि अन्तिम तारीख का इन्तजार न करें जल्द से जल्द अपनी मार्कशीट जमा करावें।अन्तिम तिथि के पश्चात कोई भी मार्कशीट स्वीकार नही की जावेगी।समिति के बानिकार पदाधिकारीगण भी इसका विशेष ध्यान रखें।कार्यक्रम में सिन्ध के सम्राट दाहिरसेन को भी नमन किया जायेगा।

+