श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ को टाटा पावर के पूर्व एमडी मनोज साल्वी द्वारा गणपति शुभमकामना दी,गणपति पूजन का महाराष्ट्र में साल्वी के द्वारा बहुत विशेष महत्व बताया
अजमेर 10 सितम्बर 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियों ने टाटा पावर अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के पूर्व एमडी मनोज डी साल्वी द्वारा आगामी गणपति स्थापना व गणपति पूजन के साथ साथ विसर्जन के आयोजनो की शुभकामनाऐं प्रदान की हैं।सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मनोज डी साल्वी विदेशो में भी तजाकिस्तान सहित अन्य स्थानो पर भी अपनी महत्व पूर्ण सेवाओ के लिए विख्यात है।वर्तमान में चीफ आपरेशन्स मुम्बई के पद पर अपने सेवाऐ प्रदान कर रहे है।लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ सबसे बडा गैर राजनीतिक व्यापारिक संगठन होने के कारण समस्त मान्यताओ का आदर और सम्मान करता है।कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी व महिला विंग की श्रीमती कुशाल जैन ने बताया कि गणपति स्थापना आगामी सोमवार 14 सितम्बर को की जायेगी और गणपति विसर्जन आगामी शुक्रवार 25 सितम्बर को धूम धाम से देश विदेश में मनाया जायेगा।श्रीमती कुशाल जैन गणश चतुर्थी से गणेश विसर्जन के दिवस तक बी-62,राधाविहार काॅलोनी ,हरि भाउ उपाध्याय नगर या नया बाजार में पाप्यूलर मेडिकल स्टोर पर अथवा मोबाईल संख्या 8302664456 व 9799291939 पर आर्डर देकर मोदक के प्रसाद को बुक करवाया जा सकता हैं।सर्वधर्म प्रतिनिधियो महन्त टहलगिरी गोस्वामी,रमेश लालवानी,राजेन्द्र मूरजानी,हाजी फखर काजमी,सरदार बलबीर सिंह,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति, सरदारनी हरजीत कौर,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,गोविन्द लालवानी,बौद्व विचार गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,किशन पारीक,रणवीर सैनी,अनिल सोनी,शराफत हुसैन घोसी,श्रीमती सुनीता चैधरी एवं अन्य ने महासंध की सर्वधर्म समिति की ओर से मनो डी साल्वी को गणपति पूजन की हार्दिक शुभकामनाऐ प्रदान की हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 September 2026
- Total Views:- 44
