इंदौर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वाहन सहित अवैध शराब जब्त

अब्दुल कादर इंदौर,ज़िला कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी उड़ान दस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी एवं ADEO जहांगीर खान व धर्मेन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिनांक-12/04/2026 प्रातः गश्त के दौरान वृत्त- बालदा कॉलोनी ,बाम्बे बाजार प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में वृत्त बालदा कालोनी में मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थान बड़ी ग्वालटोली, महूनाका,केसरबाग ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर शंका के आधार पर एक दुपहिया वाहन क्रमांक-MP09AV2126 को रोककर तलाशी लेने पर , जिसमें अवैध मदिरा परिवहन कर ले जाई जा रही देशी मदिरा मसाला कुल 24.3 बल्क लीटर शराब जप्त कर एवं दो अन्य आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल = 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 84445 /- रुपए रही। केसरबाग ब्रिज के नीचे आरोपी करण की तलाश भी शुरू की गई है। आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक अजय चंद्रावत, तरुण जाट, संगीता यादव,कैलाश अखण्डे,बबलू सिसोदिया ड्राइवर अमित का सराहनीय योगदान रहा

+