पूज्य श्री झूलेलाल साहिब का चण्ड उत्सव शनिवार को वैशाली नगर धन्नेश्वर मन्दिर में मनाया जायेगा,

अजमेर 10 सितम्बर 2026 जनता कॉलोनी वैशाली नगर स्थित धनेश्वर मंदिर में पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के चण्ड उत्सव के अवसर पर जल ज्योति का पूजन,महाआरती,ज्योति प्रज्जवलन,पंजडे,भजनो की प्रस्तुति और अन्य प्रकार से पूजन करके वैशाली नगर जनता काॅलोनी स्थित धन्नेश्वर मन्दिर दरबार में चण्ड उत्सव ओर गुरू ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश पर्व मनाया जायेगा।मन्दिर की भक्तियाणी हर्षिता देवी दौलत भाई के नेतृत्व में महिला मण्डल के माध्यम से प्रभु की महिमा के भजन,गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।एक दिवसीय महोत्सव के अवसर पर मंदिर की श्रीमती हर्षिता देवी दौलभाई खेमानी एवं मन्दिर सेवाधारियों के नेतृत्व में अनेक आयोजन किए जायेंगे।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव व दरबार के मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी को जानकाी प्रदान करते हुए बताया कि मन्दिर में स्थापित समस्त मूर्तियो के पूजन का आयोजन प्रातः काल से ही मूर्तियों का पूजन आरती कथा का श्रवण करवाया जायेगाइस अवसर पर दादी मोहिनी दरबार धन्नेश्वर मन्दिर मे भजन संध्या का आयोजन गायक महिला मण्डल के द्वारा आयोजित किया जायेगा।उपरोक्त सम्बंध में गुरूवार को कार्यक्रम की तैयारियो को अन्तिम रूप देने के लिए दरबार के प्रमुख सेवक दौलत खेमानी और महिला मण्डल की ओर से तैयारियो को लेकर मीटिंग का आयोजन भी किया गया,

+