राजावीर दरबार में महंत टहलगिरी गोस्वामी व रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में-अन्न मटियो आयोजन किया पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में आयोजन

अजमेर 10 सितम्बर 2026 पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता मन्दिर और बाबा हरदयाल कुटिया में सिन्धी समाज के अनेक अन्य संगठनो व परिवारो के द्वारा अन्न मटियो के अवसर पर गुरूवार को दरबार में विशेष पूजा अर्चना महाआरती का आयोजन किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के और राजावीर दरबार के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महन्त टहलगिरी गोस्वामी और भक्तियाणी श्रीमती रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजन राजावीर साहिब के पंजडे,आरती,पल्लव आराधना एवं अन्य आयोजन किये गये।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि शनिवार 12 सितम्बर को पूज्य राजावीर साहिब दरबार में श्री झूलेलाल साहिब के चण्ड उत्सव को धूम धाम से मनाया जायेगा।लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर पंजडे,आरती,पल्लव प्रार्थना के साथ भजनो की प्रस्तुति भी दी जायेगी।दरबार की श्रीमती कविता डा.जयकुमार भारती,सन्त प्रकाश गोस्वामी,श्रीमती ज्योति,श्रीमती मीना बच्चानी सहित अन्य द्वारा सेवाएं प्रदान की जायेगी।

+