श्री झूलेलाल साहिब के चालीहा पर माया फिल्म्स के अनिल वंजानी की नई पेशकश चालीहा साहिब,सिन्धी समाज के प्रमुख मुखियों मंधाराम भिरयानी और रमेश लालवानी ने प्रदान की जानकारी

अजमेर 10 सितम्बर 2026 फिल्म निर्माता अनिल वंजानी के तत्वावधान में पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के चालीहा पर माया फिल्म्स के मूवी निर्माता अनिल वंजानी की नई पेशकश चालीहा साहिब को रिलीज किया गया हैं।अहमदाबाद निवासी मूवी निर्माता अनिल वंजानी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्मय से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी और सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि बताया है कि उनके द्वारा पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के चालीहा के अवसर पर नई पेशकश चालीहा साहिब को रिलीज किया गया है।अनिल वंजानी ने बताया कि चालीहा साहिब का भजन देश विदेश में एक साथ रिलीज किया गया हैं ओर काॅपीराईट माया फिल्म्स के पास सुरक्षित है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक राजावीर दरबार व दुर्गा माता मन्दिर के महन्त टहलगिरी गोस्वामी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,किशोर मंगलानी,गोविन्द लालवानी,अहमदाबाद निवासी आरव और पूजा हितेश लालवानी,बाबा हरदयाल कुटिया के सन्त प्रकाश उदासी,राजेश झूरानी, पूनम गीतांजली,दिनेश मूरजानी, अनिल आडवानी,रमेश मूलचन्दानी,तेजभान आसवानी एवं अन्य ने माया मूवी फिल्मस के अनिल वंजानी को झूलेलाल चालीहा साहिब के रिलीज होने पर शुभकामनाऐ प्रदान की,

+