हरि ओम काॅलोनी चन्द्रवरदाई नगर में सुखमनी साहिब के 07 दिवसीय पाठ का आयोजन 16 सितंबर तक,श्रीमती कविता वाधवानी और श्रीमती काजल जेठवानी के संयोजन में किया गया आयोजन प्रारम्भ

अजमेर 10 सितम्बर 2026 हरि ओम काॅलोनी विकास समिति पंजीकृत चन्द्रवरदाई क्षेत्र में सात दिवसीय सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन गुरूवार को शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कविता वधावानी हरि ओम काॅलोनी पांच डी और श्रीमती काजल जेठवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानाकरी प्रदान करते हुए बताया है कि सुख्मनी साहिब का पाठ प्रतिदिन सायंकाल 04 बजे से आगामी बुधवार 16 सितम्बर तक सात दिवसीय आयोजन किया जायेगा।काजल जेठवानी ने बताया कि सुखमनी साहिब का पाठ एवं कथा का श्रवण करने से मानव के मन के विकार कम होते हैं और मानव की परमात्मा के सिमरण में यचि बडती है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी रमेश लालवानी ने बताया कि लाखो परिवारो में सुखमनी साहिब की सीडी के माध्यम से और सीधे मोबाईल के माध्यम से भी सुख्मनी साहिब का पाठ प्रातः काल श्रवण किया जाता है।लालवानी ने बताया कि सुखमनी के माध्यम से मानव को बताया जाता है कि मानव जीवन नश्वर और एक दिन नश्वर हो जाने वाले है संसार के समस्त रिश्ते भी एक दिन समाप्त होने वाले हैं।परमात्मा का नाम ही एक अविनाश और स्थाई रहने वाली वस्तु है।

+