श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने पर्यटन स्थलो के सुरक्षा प्रबंध उचित और ठोस करवाने की मांग की,राजस्थान के पुष्कर राज,अजमेर,जयपुर,नाथ द्वारा,उदयपुर,जोधपुर,जैसलमेर आदि को किया जाये

अजमेर 08 सितम्बर 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा ओर उप मुख्य मंत्री अजमेर की प्रभारी दीया कुमारी से मांग की है कि सरकार की मंशा के अनुसार राजस्थान के पुष्कर राज,अजमेर ,जयपुर,नाथ द्वारा,उदयपुर,जोधपुर,जैसलमेर आदि प्रमुख पर्यटन स्थलो को सुरक्षा के दृष्टिकोण से और अधिक ठोस प्रबंध करवाकर पर्यटको को अधिक से अधिक सुविधाऐं प्रदान किये जाये साथ ही फिल्म इण्डस्ट्रीज वालो और फिल्म निर्माताओ को भी सरकार की ओर से राजस्थान में आकर फिल्मो के निर्माण करने वालो को सहयोग प्रदान करके राजस्थान को फिल्म निर्माण के लिए उचित प्रदेश बनाया जाये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजस्थान की पारम्परिक वेश भूषा, पहनाव और राजस्थान का खान पान दाल बाटी चूरमा आदि भी विश्व स्तर पर विख्यात है।राजस्थान के पर्यटन स्थलो पर आने-जाने वाले पर्यटको अधिक सुरक्षा और सुविधाऐ मिलने से विश्व स्तरीय पर्यटको का आवागमन बडंेगा और इससे रोजगार के अवसर भी बडेंगे।पर्यटन स्थालो की और अधिक सुरक्षा व फिल्म निर्माताओ को राजस्थान में सुविधाऐ प्रदान करने वालो में हाजी फखर काजमी,दिनेश मूरजानी ,अनिल आडवानी,रमेश मूलचन्दानी,रमेश लालवानी,गोविन्द लालवानी,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,रमेश मूरजानी,अनिल सोनी,ठाकुर प्रसाद,किशन पारीक,श्रीमती कुशाल जैन,गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमती सुनीता चैधरी आदि ने सरकार की मंशा के अनुसार शीध्र कार्यवाही की मांग की हैं।

+