मतदाता पर्चीयां नहीं मिलने से वरिष्ठ कम शिक्षित-अशिक्षितों स्मार्ट मोबाईल नही वालो को होगी समस्या, मोबाईल संचालन नही करने वालो को उम्मीदवारो के समर्थको के सहयोग लेने पर होना होगा मजबूर

अजमेर 08 सितम्बर 2026 आधुनिक समार्ट युग में भी हजारांे की संख्या में ऐसे नागरिक हे जिनके पास स्मार्ट फोन नही है।हजारो की संख्या में ऐसे नागरिक भी है जिनके पास स्मार्ट फोन होने के बावजूद स्मार्ट फोन का संचालन उचित जानकारी नही होने या उचित शिक्षित नही होने के कारण उसका संचालन उचित तरीके से या उसकी पूर्ण जानकारी के अभाव में संचालन नही कर पाते है।ऐसे में चुनाव आयोग ने वर्तमान नगरीय निकाय चुनाव 2026 में मतदाताआंे को बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची धरो पर नही पहुचाने का निर्णय लिया गया है।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के उपाध्यक्ष शराफत हुसैन घोसी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,श्रीमती सुनीता चैधरी,गोविन्द लालवानी,रणवीर सेनी,सुरेश तम्बोली एवं अन्य ने मजदूर वर्ग के नागरिको और स्मार्ट फोन का प्रयोग नही करने वालो को मतदाता पर्ची धर बैठे नही प्रदान किये जाने पर समस्या का सामना करने की बात कही है।शराफत हुसैन घोसी,रमेश लालवानी,गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल आदि ने बताया कि ऐसे मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्र और उसके बूथ संख्या,बीएल ओ की जानकारी,मतदाता सूचि में अपना मतदाता क्रमांक एवं अन्य जानकारी के लिए स्मार्ट मोबाईल का संचालन नही करने वालो को चुनाव के उम्मीदवारों के समर्थको के सहयोग लेने पर मजबूर होना होगा।ऐसे में शत प्रतिशत मतदान पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है।

+