निरक्षरता आधुनिक समय में मानवता पर कलंक है-सबको मिलकर साक्षरता के प्रयास करने होंगेः गुणवन्त
अजमेर 08 सितम्बर 2026 बौद्व मठठ महाबोद्वि विद्यालय गौतम नगर के निदेशक व अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य गुणवन्त राहुल ने अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रो को सम्बोधित करते हुए बताया कि निरक्षरता आधुनिक समय में मानवता पर कलंक है। उन्होने कहा कि हम सबको मिलकर साक्षरता के प्रयास करने होंगे।गुणवन्त राहुल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने हम सबको संगठित रहो,शिक्षित बनो और संधर्ष करने के संदेश दिये।हम सबको उनकी शिक्षाओ का पालन करते रहना चाहिये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जन सेवा समिति के द्वारा साक्षरता हेतु निरन्तर क्षेत्रवार प्रयास करके शिक्षा से वंचितो को शिक्षित करने के निरन्तर प्रयास किये जाते है।लालवानी ने बताया किविश्व साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 08 सितम्बर को 1966/67 से मनाया जाता है। लालवानीने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक समस्या आने वालो का भी जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के शिक्षाविद्व गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,अनिल आडवानी,अनूप जयसवाल,श्रीमती प्रीति,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,सरदार बलबीर सिंह,श्रीमती शहनाज खान,श्रीमति कुशाल जैन,श्रीमती सुनीता चैधरी,राजेन्द्र मूरजानी,शराफत हुसैन घोसी,सरदार भजन सिंह,गोविन्द लालवानी,रणवीर सैनी,जसोता लालवानी सहित अन्य से सम्पर्क करके किसी भी निरक्षर को साक्षरता हेतु सहयोग लिया जा सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 September 2026
- Total Views:- 68
