बछ बारस व अजा एकादशी पर श्री आनन्द गोपाल गौ शाला में बछडा पूजन-खटू श्याम महाआरती की, महन्त सरजूदास और कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना के सान्निध्य में हुआ पूजन-आरती

अजमेर 08 सितम्बर 2026 श्री आनन्द गोपाल गौ शाला गोपाल कुण्ड मन्दिर बडी नागफणी बोराज रोड गौ शाला के तत्वावधान में ट्रस्ट के सरक्षक महन्त सरजूदास महाराज के सान्निध्य में बछ बारस के अवसर पर गौ माता एवं बछडो का पूजन किया गया।गौ शाला के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि बछ बारस श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के चार दिवस पश्चात मनाया जाता है।अजा एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम जी की महाआरती का आयोजन किया गया।महाआरती के अवसर पर महिला मण्डल ने अनेक भजन एवं गीत गाकर मन्दिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना दिया।लालवानी ने बताया कि कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना के नेतृत्व में गौ धन और बछडो का पूजन करके उनको रिजका,गुड,हरी सब्जी और चारा खिलाकर पूजन आरती भी की गई।गौ शाला के उपाध्यक्ष रमाकान्त बाल्दी,कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरणा,नरेन्द्र कुमार खण्डेलवाल,रमेश लालवानी सहित अन्य ने श्रद्वालुओ से अपील की है कि श्रीकृष्ण को प्रिय गौ माता के लिए गौ शाला में गायो को चारा खिलाकर समस्त त्यौहारो के अवसर पर अपने परिवार के साथ खुशहाली की आराधना करें।श्री आनन्द गोपाल गौ शाला में अपने कर कमलो से गौ माता की सेवा में चारा,रिजका,गुड एवं अन्य सामग्री खिलाकर अथवा मन्दिर में चल रहे जीर्णाद्वारा कार्य में निर्माण सामग्री अथवा नकद राशि प्रदान कर पुण्य का लाभ प्राप्त करे।गौ शाला के महासचिव रमेश लालवानी और कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरणा ने बताया कि गौ शाला परिसर में स्थित कबूतर निवास में रहने वाले कबूतरों हेतु भी दान प्रदान किया जा सकता है।इसी प्रकार जन सेवा समिति के सर्वधर्म के प्रतिनिधी पण्डित दिनेश शर्मा के नेतृत्व में कोटडा क्षेत्र में बछ बारस पर गौ माता और बछडो का पूजन महाआरती और रिजका चारा खिलाकर खुशहाली की आराधना की गई।

+