अजमेर से सफरे उमरा पर अहमद नूर मुलतानी रवाना, मुस्लिम मुल्तानी पंचायत समिति ने किया शानदार इस्तकबाल
अजमेर। 8 सितंबर 2026, पवित्र मक्का-मदीना की जियारत और उमरा की अदायगी के लिए अजमेर के अहमद नूर मुलतानी व एहलिया सफरे उमरा पर रवाना हुए। इस मौके पर दी मुस्लिम मुल्तानी आहँग्रान पंचायत समिति (रजि.) की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ शानदार इस्तकबाल किया गया। पंचायत समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने अहमद नूर मुल्तानी व एहलिया को मुबारकबाद देते हुए उनके सफर के लिए दुआएं कीं। इस दौरान समाजबंधुओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि उमरा एक बेहद मुकद्दस सफर है। उन्होंने अहमद नूर मुल्तानी से अपने लिए, अपने परिवार और पूरे समाज की खुशहाली, अमन-चैन एवं तरक्की के लिए दुआ करने की गुजारिश की। अहमद नूर मुल्तानी ने इस्तकबाल के लिए मुस्लिम मुल्तानी पंचायत समिति एवं समाज के सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे पवित्र स्थलों पर देश, प्रदेश और समाज में अमन-चैन एवं भाईचारे के लिए विशेष दुआ करेंगे। समाजबंधुओं ने उनके सकुशल उमरा अदा कर खैरियत से वापस लौटने की दुआ की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 September 2026
- Total Views:- 411
