हज 2026 की तैयारी शुरू: भारत से 1.75 लाख आज़मीन जाएंगे सऊदी अरब

नई दिल्ली। हज 2026 को लेकर भारत सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। Consulate General of India, Jeddah के अनुसार इस साल लगभग 1.75 लाख भारतीय आजमीन हज यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे।
कॉन्सुल जनरल फहद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि
⛔1,22,518 आजमीन हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से यात्रा करेंगे
⛔ इनमें करीब 5,400 महिलाएं बिना महरम के हज पर जाएंगी
⛔52,507 आजमीन प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के जरिए जाएंगे
✈️ फ्लाइट शेड्यूल तय
⛔ पहली हज फ्लाइट 18 अप्रैल 2026 को मदीना पहुंचेगी
⛔ आखिरी फ्लाइट 22 मई 2026 को Jeddah पहुंचेगी
⛔ वापसी फ्लाइट्स 2 जून से 30 जून 2026 के बीच होंगी
🏨 आजमीन के लिए बड़ी सुविधाएं
⛔ Madinah में सभी जायरीन को मस्जिद-ए-नबवी के पास मार्कज़िया एरिया में ठहराया जाएगा
⛔ Makkah में होटल जैसी आधुनिक सुविधाएं
⛔ हरम तक पहुंच के लिए बस सेवाएं और पिकअप पॉइंट्स बढ़ाए गए
हरमैन हाई-स्पीड ट्रेन से 61,000 जायरीन सफर कर सकेंगे
⛔ मिना और अराफात में हाईटेक इंतजाम
⛔ Mina और Arafat में बेहतर कूलिंग सिस्टम
⛔ सोफा बेड, ग्रीन कारपेट, शेडेड वॉकवे
⛔ लगेज रैक और फ्रिज की सुविधा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
⛔ ‘हज सुविधा ऐप’ से जुड़े स्मार्ट वॉच दिए जाएंगे
⛔ खोए हुए आजमीन को ढूंढने और इमरजेंसी में मदद मिलेगी
⛔ स्टाफ की तैनाती
⛔ 200 से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी
⛔ 350 मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया जाएगा
⛔ पहली बार छोटा हज पैकेज
⛔ 20–25 दिन का शॉर्ट हज पैकेज लॉन्च
⛔10,500 से ज्यादा जायरीन ने चुना
✈️ ये एयरलाइंस चलाएंगी हज Athletic
⛔ Air India Express ⛔ Akasa Air ⛔ Saudia ⛔ flynas ⛔flyadeal
सरकार का फोकस: सुरक्षित, आसान और आरामदायक हज यात्रा सुनिश्चित करना

+