अजमेर में मरहूम हाजी अब्दुल करीम साहब की पोती की शादी की मुल्तानी पँचों ने लिखी चिट्ठी

अजमेर, 6 सितंबर 2026, जुमला मुस्लिम मुल्तानी आहँग्रान पंचायत समिति अजमेर शरीफ, की जानिब से इंदौर के जुमला पंच मुल्तानी आहँग्रान अस्सलामु अलयकुम,मिज़ाज गिरामी बख़ैर व आफियत दीगर ज़रूरी तेहरीर यह है की आज 6 सितंबर 2026 बरोज़ इतवार को सकीना पैलेस, अजमेर में मरहूम हाजी अब्दुल करीम साहब पंवार की पोती व अब्दुल गफ्फार साहब की दुखतर नूर चश्मी 'आलेमा नूर' सल्लमहा का हाजी अब्दुल रशीद साहब होटल वालों के पोते व हाजी सरफ़राज़ साहब होटल वालों के फ़र्ज़न्द नूर चश्म मोहम्मद उमेर सल्लमहू के हमराह बतारीख 25 जमादिउल अव्वल 1448 हिजरी मुताबिक 6 नवंबर 2026 बरोज़ जुमा को निकाह बवक़्त बाद नमाज़ असर का मुकर्रर किया है,
बराऐ करम आप सभी हज़रात से इलतेमास है के मअ बारात वक़्त मुकर्ररा से कब्ल तशरीफ ला कर इस काम को अंजाम दें, वक़्त की पाबंदी अज़ीम लोगों का शैवा है लिहाज़ा निकाह के वक़्त का का खास ख्याल रखें, शुक्रिया
फ़क़त-वस्सलाम,
जुमला मुस्लिम मुल्तानी आहँग्रान पंचायत समिति, अजमेर शरीफ,

+