वार्ड 14 में कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैयदा वाहिदा चिश्ती ने संभाली चुनावी कमान

अजमेर। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सैयदा वाहिदा चिश्ती के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन दाई दिन के झोंपड़े के सामने किया गया। उद्घाटन के बाद रात्रि 8 बजे नमाज़-ए-मगरिब के पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड के कांग्रेस समर्थकों एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सैयदा वाहिदा चिश्ती ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर वार्डवासियों से अपील की गई कि वे एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करें। समर्थकों ने सैयदा वाहिदा चिश्ती के पक्ष में प्रचार को गति देने और वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया। सैयदा वाहिदा चिश्ती ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड 14 के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रवासियों की बेहतर सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना है।

+