महाबोद्वि विद्यालय में डा.राधाकृष्णन सर्वपल्ली जयन्ति के अवसर पर शिक्षविदो को किया सम्मानित,बौद्व मठठ महाबोद्वि विद्यालय में आयोजित शिक्षकों को सम्मानित किया

अजमेर 05 सितम्बर 2026 बौद्व मठठ महाबोद्वि विद्यालय गौतम नगर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन सर्वपल्ली की जयन्ति के अवसर पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी के अवसर पर शिक्षाविद अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गुरू शिष्य परम्परा अत्यन्त प्राचीन है जो कि महात्मा बुद्व के समय काल से चली आ रही है।गुण्वन्त राहुल ने बताया कि शिक्षक छात्रो को उचित राह दर्शाता है मार्ग दिखाता है।कार्यक्रम के संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि आजाद भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डा.राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।लालवानी ने बताया कि डा.राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्म 05 सितम्बर 1888 को हुआ और निधन 17 अप्रेल 1975 को हुआ।लालवानी ने बताया कि डा.राधाकृष्णन ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में 13मई 1962 से 13 मई 1967 तक पद पर रहे।महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके विश्व शान्ति की प्रार्थना की गई।इस अवसर पर श्रीमती ममता धनेरिया,श्रीमती बरखा,सुश्री प्रेरणा और श्रीमती सोनी राहुल को स्मृति चिन्ह प्रदान करके गुणवन्त राहुल,रमेश लालवानी के कर कमलो द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान करके और बौद्व खददक पहनाकर सम्मानित किया गया।

+