श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने अजमेर-पुष्कर को पर्यटको अनुसार विकसित स्मार्ट सिटी बनवाने की मांग,प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा किये जाने के बावजूद केवल कहलाता है स्मार्ट सिटी
अजमेर 05 सितम्बर 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर को स्मार्ट सिटी बनवाने की कार्यवाही करने हेतु विशेष बजट का प्रावधान करके अजमेर को पर्यटको के अनुसार धरातल पर स्मार्ट सिटी बनवाने के प्रबंध किये जाये।महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर को स्मार्ट बनाने के लिए प्रदान किये जाने वाले बजट के बावजूद आनासागर एस्केप चेनल की दशा,सीवरेज सिस्टम सही नही होना,यातायात व्यवस्था ,दुरूस्त नही होना,पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान नही होना,अजमेर दक्षिण के क्षेत्र में स्मार्ट अजमेर की उपेक्षा करते हुए सुभाष नगर से आदर्श नगर मार्ग,डेयरी फाटक पर बनने वाले आरओबी का कार्य पिछले लगभग 12 साल से पूर्ण नही होना,गुलाब बाडी आरओबी की कछुआ चाल,जोन्स गंज आरओबी नही बनना,विज्ञान नगर आदर्श नगर फाटक पर आरओबी नही बनना,शहर में बहुत अधिक अतिक्रमण होने,जगह जगह गंदगी के और मलबे के ढेर पडे होने,बिल्डिंगो की निर्माण सामग्री व बचा हुआ मलवा अनेक महीनो व वर्षाे तक सडको पर पडा रहना,पाल बीचला मार्ग को चैडा करवाकर चालू करवाने की मांग,दरगाह सम्पर्क सडक पर प्रस्तावित हवाई पटटी को बनवाकर वीआईपी लोगो को जियारत हेतु चालू करवाने,अजमेर में रिंग रोड बनवाने,सीकर रोड जयपुर की तर्ज पर विशाल ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने,विश्व विख्यात तारागढ दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करवाने,लोको कारखाने लाल फाटक जीसीए चैराहा पर अण्डर पास बनवाने,सुभाष नगर पर एक अन्य अण्डर पास बनवाने के प्रस्ताव शीध्र बनवाने,अजमेर विकास प्राधिकरण की योजना में पिछले 40 वर्ष से चन्द्र वरदाई नगर की मूर्ति नही लगवाने,विज्ञान नगर पर आर ओ बी व अण्डर पास बनवाने,खरेखडी वरूण सागर पुष्कर रोड शीध्र चालू करवाने,अजमेर पुष्कर मेडता रेल मार्ग शीध्र चालू करवाने,दुकानदारो नगर निगम,अजमेर विकास प्राधिकारण के लीज होल्डरो किरायेदारो की सम्पतियो का नियमन करवाने सहित अन्य समस्यो के समाधान की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्पूर्ण अजमेर को स्मार्ट बनवाने की मांग की गई हैं।महासंघ के संरक्षक ओम प्रकाश टांक,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,किशन पारीक,रणवीर सैनी,किशोर टेकवानी,ठाकुर प्रसाद,सुरेश तम्बोली, श्याम सुन्दर सोनी,कमलेश हेमनानी,आशीष शर्मा,विजय गोयल,श्रीमती कुशाल जैन,दिनेश मूरजानी सहित अन्य ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्पूर्ण अजमेर को स्मार्ट सिटी बनवाने के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 September 2026
- Total Views:- 59
