हरि ओम काॅलोनी की सडको को आधा अधूरा छोडा जिलाधीश लोकबंधु व डीसी से पूरे करवाने की मांग,काॅलोनी वासियो ने जिलाधीश से व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने की मांग
अजमेर 05 सितम्बर 2026 हरिओम कॉलोनी विकास समिति पंजीकृत चन्द्रवरदाई नगर के लेन संख्या 05 निवासी सुरेश उदेनिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से जन सेवा समिति व अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हरिओम कॉलोनी गली नंबर 5 में पहले भी आधी अधूरी सड़क बनी जो मिलन समारोह स्थल तक बनी है।उन्होने बताया कि उसके बाद मिलन समारोह स्थल से गंगा चिल वाटर के मोड पर सडक को छोड़ दी गई सडक को आज तक पूर्ण नही बनवाया गया हैं।सुरेश चन्द उदेनिया ने लालवानी के बताया कि हरि ओम काॅलोनी मुख्य मार्ग की सडक को वर्तमान में सडक को खोदकर पिछले लगभग चार माह से छोड दिया गया हैं।सुरेश चन्द उदेनियां ने बताया कि चंद्रवरदाई नगर के टेम्पू स्टैण्ड के मोड़ से एसबीआई के एटीएम से फिर आधी सड़क छोड़ दी गई है और उसके बाद जो सड़क बनी श्रीमती ज्योति और सुरेश सोनी सुनार की दुकान तक वह भी अभी सही नहीं बनी है जगह-जगह पत्थर निकल रहे हैं और पक्की नहीं बनी है।सुरेश चन्द्र उदेनिया ने लिखा है कि आपसे निवेदन है की हरिओम कॉलोनी गली नंबर 5 की पूरी सड़क बनवाई जाए और मैंन रोड की सड़क भी बनवाई जाए।सडक को पक्की और पूर्ण मार्ग तक बनाई जाए।हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के पदाधिकारियों संरक्षक चन्द्राराम गुर्जर,राकेश सेन,महावीर सेन,सुधन वर्मा,इन्द्राज कुमार कसाना,नरेश मंगलानी,रमेश लालवानी,राजेश विजयवर्गीय.संजय लालवानी,केके. कुमावत आदि ने जिलाधीश लोक बंधु से मौके का व्यक्तिगत निरीक्षण कर कार्यवाही करवाने की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 September 2026
- Total Views:- 61
