सुभाष नगर हनुमान मन्दिर में भजन संध्या झांकियो के साथ महिला मण्डल के भजन व अन्य का हुआ आयोजन

अजमेर 05 सितम्बर 2026 सुभाष नगर गली नम्बर 04 स्थित हनुमान मन्दिर में भजन गायक कलाकारो की भजन संध्या और झांकियो के साथ महिला मण्डल के भजनों के साथ साथ अनेक अन्य का आयोजन किया गया।मन्दिर के प्रमुख सेवादार कानाराम और जन सेवा समिति और नारी शाला बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन के सरदार भजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जन सेवा समिति व अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि झाकियो में विशेष तौर पर शिव पार्वती,हनुमान जी,राधा -कृष्ण एवं अन्य को सजाया गया।महिला मण्डल के द्वारा भी इस अवसर पर देर रात्रि तक भजनो की प्रस्तुति व मंगल गीत गाये गये।इस अवसर पर देर रात्रि तक श्रद्वालुओं ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की एक दूसरे को शुभकामनाऐ प्रदान की।मन्दिर के प्रमुख सेवादार कानाराम ने सबका आभार व्यक्त भी किया।

+