कुश मोटवानी को सहायक जिलाधिकारी के पद पर नियुक्ति मिलने पर उदय अकादमी कांउसिल व पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो के द्वारा बधाई
अजमेर 05 सितम्बर 2026 कुश मोटवानी को सहायक जिलाधिकारी के पद पर नियुक्ति मिलने पर उदय अकादमी कांउसिल ओर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियांे ने हार्दिक शुभकामनाऐं प्रदान की हैं।उदय अकादमी कांउसिल के सचिव प्रताप देवानी ने हार्दिक शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए बताया है कि समाज व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाले अखिल भारतीय स्तर पर देश में 11 वीं रैंक से उतीर्ण कुश मोटवानी को वर्धा के सहायक जिलाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन किया गया।उदय अकादमी कांउसिल राजस्थान के अध्यक्ष रमेश दतवानी,गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोविन्द मेलवानी,राजस्थान प्रदेश के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुश मोटवानी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना आपकी मेहनत, प्रतिभा, समर्पण एवं प्रशासनिक क्षमता का गौरवपूर्ण प्रमाण है।राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रमेश दतवानी व प्रदेश महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस पद तक पहुंचना आपकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।मुम्बई महाराष्ट्र से शिक्षा प्राप्त करने के बाद राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आपका यह प्रेरणादायी सफर युवा पीढ़ी के लिए परिश्रम, अनुशासन और संकल्प की मिसाल है।हमें विश्वास है कि आपके ईमानदार नेतृत्व, संवेदनशील दृष्टिकोण एवं कर्मठ प्रशासन से जिले के विकास को नई दिशा और नई गति मिलेगी।आपकी नई जिम्मेदारी जनसेवा का एक नया अध्याय है।आपको उत्तरोत्तर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हेतु हमारी राजस्थान शाखा की पूरी टीम की ओर से अनन्त शुभकामनाएं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 September 2026
- Total Views:- 47
