जन सेवा समिति व अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारी राजावीर दरबार में महन्त टहलगिरी गोस्वामी का व राजावीर का लेंगे आर्शीवाद

अजमेर 02 सितम्बर 2026 जन सेवा समिति व अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारी आज गुरूवार को सिन्धी समाज के अत्यन्त विख्यात त्यौहार वडी सतहिं के अवसर पर राजावीर दरबार में महन्त टहलगिरी गोस्वामी और राजावीर साहिब का आर्शीवाद ग्रहण करेंगे।कार्यक्रम के संयोजक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 03 सितम्बर को सांयकाल 05 बजे से सर्वधर्म प्रतिनिधि सरदार जगजीत सिंह छाबडा,बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,श्री मति कुशाल जैन,मौहम्मद इकबाल,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,बद्वरूद्वीन कुरेशी,राधास्वामी विचारक रमेश लालवानी,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार,के.एस.डेविड,दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी,श्रीमती सुनीता चैधरी,सरदार भजन सिंह,श्रीमती अनिता सोगरा,श्रीमती शहनाज खान सहित अन्य सर्वधर्म समिति के प्रतिनिधी सम्मलित होंगे।

+