श्री श्याम दरबार मीन महादेव मन्दिर मीना काॅलोनी में श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता जन्माष्ठमी पर 04 को होगी
अजमेर 02 सितम्बर 2026 श्री श्याम दरबार मीन महादेव मन्दिर मीना काॅलोनी में 04 सितम्बर शुक्रवार को रात्रि सात बजे से श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।मन्दिर कमेटी के संयोजक उमेश मीना ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मीन महादेव मन्दिर श्री श्याम दरबार रामगंज में मन्दिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर मन्दिर कमेटी के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।उमेश मीना ने बताया कि श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।मन्दिर के पुरोहित पण्डित हिमांशु चैबे ने बताया कि मन्दिर में प्रतिदिन सैकडो की संख्या में श्रद्वालुगण आकर आरती में सम्मलित होते है और दर्शन का लाभ भी सैकडो श्रद्वालुगण ले रहे है।समस्त श्रद्वालुओ से अपील की गई है कि श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता में और इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ ले।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 03 September 2026
- Total Views:- 71
