श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुडा खजाना गली व्यापारिक संघ लोकतांत्रिक तरीके करता है कार्य,अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी ने देश भक्ति कार्यक्रमो की भी जानकारी दी

अजमेर 02 सितम्बर 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुडा संगठन खजाना गली व्यापारिक ऐसोसिएशन लोकतांत्रिक तरीके से अपने सदस्यो की सहमति से ही समस्त कार्य करता है।उपरोक्त जानकारी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और खजाना गली के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी ने बाजार की ओर से आयोजित व्यापारियो की मीटिंग और पिकनिक कार्यक्रम के अवसर पर वरूण सागर रोड पर स्थित रिसोर्ट में व्यक्त किये।अतिथि के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग की कौम,धर्म और मजहब केवल व्यापार करना होता है।हमारे पास चाहे कोई विदेशी भी भारतीय मुद्रा लेकर ग्राहक के रूप में आता है हम उसका सम्मान करते हैं।लालवानी ने बताया कि हमारा देश हमें सर्वाेपरी है।इस अवसर पर सबने मिलकर नारे लगाकर व्यापारी एकता जिन्दाबाद,हम सब एक है,भातर माता की जय,वन्दे मातरम आदि लगाकर एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,महासचिव रमेश लालवानी,तुल्सी सोनी,गुलाबचन्द सोनी,चन्द्र प्रकाश सोनी,परवेश जोशी,रमेश सोनी गुजराती,रविन्द्र नाथ आदि का माल्यार्पण करके और उपर्णा दुपटटा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम में दिनेश कुमार सोनी,महेश,किशन जडिया,नरेन्द्र राकेजा, अशोक मीनाकार,हेमचन्द पटवा,खुर्शीद भाई, हमीद बंगाली,नरेश सोनी,मनीष सोनी,पवन सोनी, माधोलाल दूधवाला,दीपक,पवन,भरत जैन,दीपू चायवाला,सन्नी सहित अनेक अन्य सम्मलित थे।काय्रक्रम का संचालन तुल्सी सोनी व रमेश सोनी ने किया और महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल व रमेश लालवानी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

+