पूज्य सिन्धी पंचायत के परिवार में दो दिवसीय वडी सतहिं कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ,गुरूवार को सिन्धी पंचायत के परिवारो में अनेक प्रकार के व्यंजन पूजन करके ग्रहण होंगे
अजमेर 02 सितम्बर 2026 पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष प्रमुख मुखी राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव प्रमुख मुखी रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्धी समाज का सावन के मास का महत्वपूर्ण और बडा त्यौहार दो दिवसीय वदी सतहिं कार्यक्रम बुधवार को अनेक प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ पूजन करके शुभारम्भ किया गया।रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी समाज में दिन भर के प्रयासों से अनेक प्रकार के व्यंजन बुधवार 02 सितम्बर को पकाकर व बनाकर और अनेक प्रकार के व्यंजन बाजारो से हलवाईयो और मिठाई की दुकानो से मंगवाकर अपने अपने धर के खाना पकाने के चूल्हो का पूजन करके कच्चे दूध का छीन्टा लगाकर और अगरबती जलाकर पूजन के साथ पल्लव प्रार्थना के साथ परिवार की महिला शक्ति के द्वारा उनको ठण्डा किया गया।गुरूवार 03 सितमबर को गैस के चूल्हो को गुरूवार को वडी सतहिं के द्वितीय दिवस विधी विधान से पूजन करके ग्रहण किये जायेंगे।अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और लालवानी ने बताया कि सिन्धी समाज की महिलाओ के द्वारा प्रातः काल अमृत वेेले उठकर ही प्रमुख दरबारो बाबा हरदयाल कुटिया,राजावीर साहिब दुर्गा माता दरबार,दुख भंजनी हालाणी दरबार,तुल्सी किशन धाम,प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर,धण्डू घोट दरबार आदर्श नगर,प्रेम प्रकाश स्वामी माधवदास दरबार,पूज उडेरो लाल मन्दिर आशा गंज,जतोई दरबार नगीना बाग,वेदान्त सत्संग भवन कमला बावडी में गुरूवार को दरियाह पर पूजन और अपने अपने गुरू महाराज का पूजन करके व आर्शीवाद लेकर मनाया जायेगा।सिन्धी परिवारो में वदी सतहिं के अवसर पर अनेक प्रकार के व्यंजन नानकताई,मिठठी मानी,ताहिरी,सेयूं,पकोडा,खटो, भत,पकान,पूढी,सतपुडा,सीरो, पकवान,दाल, दहीवडा, खोराक, बेडी,ताहिरी,साई भाजी,बीह,भान्डियू सहित अनेक अन्य व्यंजन ठण्डे भोजन के रूप में ग्रहण किया जायेगा।जल पर कुऐं एवं बावडियो पर व दरबारो में एवं अपने अपने ईष्ठ देव का पूजन करके जल के छीन्अे अपने धर परिवार के सदस्यो के साथ साथ निवास पर भी लगाया जायेगा।लालवानी ने बताया कि अखडियू टिक्डियूं के पूजन व परिवार के सदस्यो के शरीर पर लगाने का पजून किया जाता हैं।इस अवसर पर सिन्धी परिवारो व हलवाईयो की भटिटयां चालू नही किये जाने की मान्यता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 03 September 2026
- Total Views:- 56
