सिन्धी परिवारो में बुधवार को अनेक प्रकार के व्यंजन बनाये गये-राजावीर दरबार में आज लगायेंगे भोग

अजमेर 02 सितम्बर 2026 सिन्धी समाज के प्रमुख त्यौहारो में माना जाने वाला वडी सतहि के त्यौहार के अवसर पर बुधवार को धरो में अनेक प्रकार के व्यंजन बनाये गये।महासचिव रमेश लालवानी न बताया कि मिठठो लोलो,बेडी,सतपुडा,नानकताई,मालपुडा,ख्टटो भत,दाल-पकवान,सेयूं,भाजी,मिर्चाई,पटाटे जा सन्ना पकोडा,साटा,टिक्यूं,मेसू सहित अनेक अन्य प्रकार के अन्य व्यंजन बनाये गयें।रमेश लालवानी ने बताया कि गुरूवार 03 सितम्बर को इन व्यंजनो को ठण्डे भोजन के रूप में ग्रहण किया जायेगा।राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर दरबार में विधी विधान से पूजन करके सिन्धी समाज के तत्वावधान में राजवीर दरबार की भक्तियाणी श्रीमती रेखा गोस्वामी,श्रीमती ज्योति गोस्वमी,श्रीमती वामिका गोस्वामी,श्रीमती कविता डा.जयकुमार भारती के नेतृत्व में मनाया जायेगा।सिन्धी समाज के प्रमुख महन्त टहलगिरी गोस्वामी और महिला मण्डल की श्रीमती रेखा गोस्वामी एवं अन्य महिला मण्डल द्वारा पल्लव आराधना,अखडी टिकडी पूजन,छण्डो हणण आदि करके मनाया जायेगा।महिला मण्डल के द्वारा पूजन करके ठण्डा भोजन ग्रहण किया जायेगा।इस अवसर पर दरबार में महालक्ष्मी के घोडो का भी वितरण किया जायेगा।

+