खजाना गली व्यापारिक ऐसोसिएशन के व्यापारियों की मीटिंग व परिवार सहित गोठ कार्यक्रम मंगलवार को
अजमेर 31 अगस्त 2026 खजाना गली व्यापारिक ऐसोसिएशन के व्यापारियों की मीटिंग व परिवार सहित गोठ कार्यक्रम आज मंगलवार 01 सितम्बर को फायसागर वरूण सागर रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित की जायेगी।ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी और महासचिव प्रिवेश जोशी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि कार्यक्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया हैं।चन्द्र प्रकाश सोनी बोर प्रिवेश जोशी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं,अन्ताक्षरी और गेम्स आदि का आयोजन भी किया जायेगा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 September 2026
- Total Views:- 99
