सिन्धी समाज ने देश विदेश मे टीजडी त्यौहार व्रत रखकर,मेहन्दी रचाकर कथा आयोजन कर मनाया
अजमेर 31 अगस्त 2026 सिन्धी समाज ने देश विदेश मे टीजडी त्यौहार के अवसर पर व्रत रखकर,हाथो में मेहन्दी रचाकर टीजडी की कथा का आयोजन और श्रवण कर टीजडी पर्व मनाया। महिलाओ ने चन्द्रमा के दर्शन करके परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखा फिर व्रत खोला पूजन किया।सांसद शंकर लालवानी पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक राजस्थान प्रदेश श्री चंद कृपलानी ने सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा पवित्र पावन की टीजड़ी पर्व धूमधाम के साथ देश-विदेश में मनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाऐ प्रदान की हैं।सिन्धू ज्योति सेवा समिति की श्रीमती श्वेता शर्मा ओर मीडिया प्रभारी पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि टीजड़ी पर्व सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है।यह त्यौहार पति के दीर्घायु की कामना के साथ मनाया जाता है।इस दिन महिलाएं प्रातः काल शीध्र उठकर अमृतवेले में फल और फलाहारी का नाश्ता करके दिनभर निर्जला व्रत रखती है।यह व्रत कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है।करवा चैथ के समान ही इस व्रत को सिंधी समाज की महिलाएं रखती हैं।इस दिन सुहाग के वस्त्र धारण करती है टीजड़ी माता से अपने सुहाग के लिए दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है।रात्रि में घर पर या ब्राह्मण के घर पर जाकर कथा का श्रवण करती है।चंद्रमा के निकलने पर अर्क जल चढा़कर व्रत को खोलती है।महिलाएं मिलकर अपने अपने परिवारों की सुख समृद्धि और खुशी के लिए गीत गाती है।रात्रि में चंद्रमा को अर्क जल चढ़ाकर पति का चेहरा देखकर व्रत को समाप्त करती है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,सन्त प्रकाश उदासी,गिरीश आसनानी,रमेश मूलचन्दानी,दिलीप बिनयानी,किशोर मंगलानी,अशोक गोहरानी,मीना ख्यिलानी,अनिल आडवानी,एमटी वाधवानी,श्रीमती पूनम गीतांजली,गोविन्द लालवानी,राजेश झूरानी सहित अन्य ने टीजडी की सबको शुभकामनाऐ प्रदान की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 September 2026
- Total Views:- 53
