श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के बाजारो के अध्यक्षो -प्रमुखों के दिव्य दीप सम्मेलन में लिए अनेक लिए निर्णय,
अजमेर 31 अगस्त 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के समस्त बाजारो के अध्यक्षांे-प्रमुखों के दिव्य दीप बजरंगगढ समारोह स्थल में आयोजित किये गये सम्मेलन में व्यापारियांे ओ व्यापारिक संगठनो के हितो अनेक निर्णय लिये गये।महासंघ के उपाध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि पर्बतपुरा,माख्ुापुरा,आदर्श नगर विज्ञान नगर सहित अन्य निष्क्रिय संगठनो में अनिल मित्तल के नेतृत्व में कार्यकारणियों का पुनर्गठन किया जायेगा।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने इस अवसर पर बताया कि महासंघ गैर राजनीतिक व सबसे बडा व्यापारिक महासंघ है जो कि पिछले 28 वर्षों से छोटे बडे व्यापारिक संगठनो के व व्यापारियों के हितो के साथ साथ देश हित,धार्मिक,कौमी एकता ,सदभाव,सामाजिक सेवाओ ,शहर हित,मानवता के कार्याे और शान्ति व्यवस्था में सहयोग आदि क्षेत्रो में कार्यकरत है।लालवानी ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता महेन्द्र बंसल ने की।कार्यक्रम में खजाना गली के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सोनी,महासचिव प्रिवेश जोशी,डिग्गी बाजार के अध्यक्ष विजय गोयल,पन्नीग्राम चैक के अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष हरीश गजवानी,अहाता मौहल्ला खारी कुई के महासचिव कमलेश हेमनानी,भोजनालय संघ के किशन सिंह राव,सोदागर मौहल्ला के सचिव उमेश शर्मा,जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,पंचोली चैराहा के अध्यक्ष घनश्याम पंचोली,एडवोकेट गोपाल साहू,भैसा काॅम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,पुरानी मण्डी के राजकुमार गर्ग,सीतला माता बाजार के अध्यक्ष बाबू धनवानी,बिटटू मेहरा,देहली गेट धान मण्डी के तुल्सी लालवानी,देहली गेट के एडवोकेट मयंक तिवारी,प्रशान्त शर्मा,आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली,सीताराम बाजार के मनीष गोयल,कचहरी रोड के सचिव किशोर टेकवानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी,उत्तर धसेटी के चितलेश बंसल,सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला के अध्यक्ष अशोक मुदगल सहित अन्य बाजार के अध्यक्ष ओर प्रमुख प्रतिनिधी सम्मलित थे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 September 2026
- Total Views:- 70
