राजवीर दरबार व दुर्गा माता मन्दिर में अनेक महिलाओं ने टीजडी माता की कथा का श्रवण पूजन किया
अजमेर 31 अगस्त 2026 टीजडी का त्यौहार सिन्धी समाज के द्वारा सोमवार को महिला मण्डल के द्वारा व्रत धारण करके किया गया।राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर दरबार मायाणी चिकित्सालय के सामने आशा गंज दरबार में पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर सिन्धी समाज के तत्वावधान में सोमवार को राजवीर दरबार की भक्तियाणी श्रीमती रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में मनाया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजावीर दरबार में प्रमुख महन्त टहलगिरी गोस्वामी के और महिला मण्डल की श्रीमती रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में टीजडी माता की कथा का श्रवण करवाया गया और विधी विधान से व्रत धारण करने वाली महिलाओ ने पूजन किया।महिलाओ ने एक समरू ही भोजन करने अपने परिवार की खुशहाली और सम्पन्नता की अरदास पल्ल्व प्रार्थना अरदास करके की।रमेश लालवानी ने बताया कि सोमवार को सिन्धी परिवारों में अपने अपने आस पास के आश्रमो दरबारो में टीजडी का पर्व व्रत धारण करके कथा का श्रवण करके मनाया।चन्द्रमा के दर्शन व पूजन करके एक समय भोजन ग्रहण किया।इस अवसर पर हथेली पर परिवारो मे मेहन्दी रचाने की भी परम्परा है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 September 2026
- Total Views:- 102
