मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशन समिति की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार नवाचारों को सदस्यों का समर्थन, सदस्यता अभियान को गति देने पर भी हुआ मंथन
अजमेर, 31अगस्त 2026,मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चंद्रवरदाई नगर, अजमेर में आयोजित की गई। बैठक में अजमेर शहर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने समाजहित एवं समिति की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए विभिन्न नवाचारों और नए विचारों को प्रस्तुत किया। सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया तथा नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में समिति के सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने तथा आगामी योजनाओं को बेहतर समन्वय के साथ क्रियान्वित करने पर जोर दिया। बैठक में फ़रीद मोहम्मद, यू. डी. खान, अकरम सिद्दीकी, सैयद रब नवाज़ जाफ़री, सनीफ़ मोहम्मद, डॉ. नवाज़ुल हक़, डॉ. सैयद मंसूर अली, आई. ए. सिद्दीकी, मोहसिन खान, मुबारक खान, सैयद इमरान, शमशुद्दुहा, सैयद हामिद अली, रिज़वान हुसैन, अब्दुल वाजिद, सैफुल इस्लाम, सैयद इमरान अली, निजामुद्दीन सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में साथ भोजन किया और बैठक का समापन हुआ।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 August 2026
- Total Views:- 355
