अजमेर नगर निगम वार्ड 14 से कांग्रेस ने युवा अधिवक्ता सैयदा वाहिदा चिश्ती को बनाया प्रत्याश
अजमेर, 31,अगस्त 2026, नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वार्ड नंबर 14 से युवा एवं शिक्षित एलएलबी अधिवक्ता सैयदा वाहिदा चिश्ती को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की ओर से उन्हें चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद वार्ड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सैयदा वाहिदा चिश्ती के चुनावी प्रचार में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, वार्ड के विकास और जनसेवा को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। उनके समर्थकों का कहना है कि शिक्षित और कानून की समझ रखने वाली युवा महिला को प्रत्याशी बनाए जाने से वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद है। चुनावी पोस्टर में कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्डवासियों से समर्थन की अपील करते हुए “मत और समर्थन दें” का संदेश दिया है। वहीं प्रत्याशी द्वारा वार्ड के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता भी जताई गई है। कांग्रेस द्वारा युवा महिला अधिवक्ता को टिकट दिए जाने को वार्ड 14 में पार्टी की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 August 2026
- Total Views:- 705
