इंदौर संभाग में महिला शक्ति की नई मिसाल बनीं सपना चौहान, हिंदवी स्वराज्य सेना ने सौंपी इंदौर संभाग महिला परिषद की कमान
अब्दुल कादर इंदौर। हिंदवी स्वराज्य सेना की त्रैवार्षिक बैठक में संगठन विस्तार, सुदृढ़ीकरण और सुचारू संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से इंदौर संभाग के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई, जिसमें सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव तत्पर, मृदुभाषी, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व की धनी, महिला सशक्तिकरण की प्रखर आवाज श्रीमती सपना रमेश चौहान को इंदौर संभाग महिला परिषद का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन में महिला नेतृत्व को नई दिशा और नई पहचान देने वाला निर्णय माना जा रहा है। श्रीमती चौहान लंबे समय से सामाजिक कार्यों, महिला जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। वहीं नेहरू नगर निवासी श्री रवि वर्मा, पिता स्व. दीनदयाल वर्मा को इंदौर संभाग का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को तीन वर्ष के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी पर सपना चौहान ने कहा कि वह महिलाओं को संगठन से जोड़ने, समाजसेवा को गति देने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इंदौर संभाग में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 August 2026
- Total Views:- 98
