मंत्रोचारण के साथ लक्ष्मीनारायण मन्दिर में हवन यज्ञ में सामग्री की आहूति के साथ भागवत कथा को विराम

अजमेर 29 अगस्त 2026 प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर पटटी कटला आगरा गेट में संगीतमय भागवद्व कथा के प्रवचनों में अन्तिम सप्तम दिवस कथा के व्यास कथावाचक श्री अम्बरीश शुक्ला,श्रीधाम वृन्दावन ने भागवत कथा में कथा के विराम के अवसर पर हवन यज्ञ में श्रद्वालुआंे को सामग्री की मंत्रोचारण के साथ आहूति प्रदान करवाक बताया कि सात दिवसीय कथा में कथा का श्रवण करने वालो के साथ सातवे दिन भी कथा में सम्मलित होने पर बहुत ही लाभ होगा और परिवार को भी इसका लाभ होगा।प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर पटटी कटला में सर्वधर्म के महन्त श्याम सुन्दर शरण देवाचार्य के नेतृत्व में सात दिवसीय संगीतमय भागवद्व कथा में श्री महेश शर्मा कथा के संयोजक को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी व कथा व्यास अम्बरीश शुक्ला के कर कमलो से माल्यर्पण करके,साुा पहनाकर और शाॅल पहनाकर सात दिवसीय कथा में समर्पित भाव से सेवाऐं प्रदान करने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।देवाचार्य ने अपने प्रवचनो में बताया कि क्षेत्रवासियों ने सात दिवस तक भागवत का श्रवण करके अपने परिवार का कल्याण किया है।श्री व श्रीमती विजय शर्मा,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,महेश शर्मा एवं अनेक अन्य ने हवन यज्ञ और महाआरती में सम्मलित होकर पूजन किया,तबले पर संजू अवस्थी,बांसुरी वादक सुनील साहू वृन्दावन की मण्डली एवं अन्य ने सेवाऐ प्रदान की।

+