भारतीय क्रिकेट टीम अण्डर- 19 वनडे का गौरव लक्ष्य रायचन्दानी को कप्तान चुनने पर शुभकामनायें प्रदान की,
अजमेर 29 अगस्त 2026 भारतीय क्रिकेट टीम अण्डर- 19 वनडे का गौरव लक्ष्य रायचन्दानी को कप्तान चुनने पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुखों मुखियों ने सफल जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐ प्रदान की हैं।राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर के पंचायत के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता मन्दिर में अरदास की गई।सिन्धी पंचायत के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि बाब हरदयाल कुटिया के सन्त स्वामी प्रकाश उदासी के माध्यम से दरबार में प्रातःकाल सुखमनी साहिब का पाठ और जपुजी साहिब का पाठ व अरदास करके गौरव लक्ष्य रायचन्दानी के सफल,स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना अरदास की गई।शुभकामनाऐं प्रदान करने वालांे में अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,अनिल आडवानी,रमेश मूलचन्दानी, किशोर मंगलानी,गोविन्द लालवानी,दिनेश मूरजानी,संजय लालवानी,सन्त प्रकाश गोस्वामी, हितेश लालवानी, राधाकिशन दौलतानी,दीपक नवलानी,राजेश झूरानी,दुल्हानो रामचन्दानी, आरव लालवानी सहित अन्य प्रमुख है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 August 2026
- Total Views:- 80
