मसाणिया भैरव धाम ऊंटड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचते हैं भक्त

अजमेर, 29 अगस्त 2026। ऊंटड़ा स्थित प्रसिद्ध मसाणिया भैरव धाम में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और भगवान भैरवनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। संतान प्राप्ति के लिए लगाते हैं अरदास मसाणिया भैरव धाम में संतान प्राप्ति की कामना को लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अरदास लगाने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 7 शनिवार या रविवार धाम पहुंचकर भगवान भैरवनाथ के समक्ष अरदास लगाने की परंपरा बताई जाती है। संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु दोबारा धाम पहुंचकर अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना एवं सेवा करते हैं। दूर-दराज से पहुंचते हैं श्रद्धालु धाम के सेवादार जमैयद राशिद खान ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को मसाणिया भैरव धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि महाराज राजू लाल जी के सान्निध्य में धाम आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं सेवा प्रदान की जाती है। श्रद्धालु अपनी विभिन्न समस्याओं और मनोकामनाओं को लेकर धाम पहुंचते हैं तथा भगवान भैरवनाथ के समक्ष अरदास लगाते हैं। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना लेकर आने वाले श्रद्धालु भैरव बाबा के समक्ष श्रद्धा के साथ प्रार्थना करते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धाम में उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। निःशुल्क सेवा में जुटे सेवादार सेवादार जमैयद राशिद खान ने बताया कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सेवा के लिए कई स्थानों पर लोगों को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है, वहीं मसाणिया भैरव धाम में महाराज राजू लाल जी के सान्निध्य में यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। मसाणिया भैरव धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले भक्त भैरव बाबा के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। धाम में सीताराम, मीना, जमैयद राशिद खान, आंचल सहित अन्य सेवादार निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं। सेवादारों द्वारा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है,

+