टीजडी का त्यौहार सिन्धी पंचायत द्वारा राजवीर दरबार मन्दिर में महिला मण्डल द्वारा सोमवार को,पूज्य सिन्धी पंचायत व राजावीर साहिब व दुर्गा माता दरबार के तत्वावधान में रखडी पर्व मनाया गया

अजमेर 28 अगस्त 2026 रखडी का त्यौहार सिन्धी समाज के द्वारा राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर दरबार में सिन्धी समाज के तत्वावधान में गुरूवार को राजवीर दरबार की भक्तियाणी श्रीमती रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में मनाया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजावीर साहिब दरबार एवं दुर्गा माता मन्दिर आशा गंज राजावीर मार्ग स्थित दरबार में प्रमुख महन्त टहलगिरी गोस्वामी के और महिला मण्डल की श्रीमती रेखा गोस्वामी द्वारा रखडी के अवसर पर राजावीर साहिब एवं अपने गुरू महन्त टहलगिरी गोस्वामी को रक्षा सूत्र बांधकर और अपने अपने गुरू का पूजन करके आर्शीवाद लिया और अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर रखडी की कथा का श्रवण और पूजन पल्लव आराधना प्रार्थना करके सम्पन्न करवाया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के एवं राजावीर साहिब दरबार के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सोमवार 31 अगस्त को सिन्धी परिवारों में टीजडी का पर्व महिला मण्डल द्वारा व्रत धारण करके कथा का श्रवण राजावीर दरबार में किया जायेगा और चन्द्रमा के दर्शन व पूजन करके एक समय भोजन ग्रहण किया जायेगा।

+