हरि ओम काॅलोनी विकास समिति में महिला मण्डल ने सत्यनारायण भगवान की कथा का किया आयोजन

अजमेर 28 अगस्त 2026 हरि ओम काॅलोनी विकास समिति पंजीकृत चन्द्रवरदाई क्षेत्र में पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को महिला मण्डल के तत्वावधान में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया।हरि ओम काॅलोनी विकास सिमति के मीडिया प्रभारी पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि हरि ओम काॅलोनी की लेन संख्या पांच में श्रीमती अन्नू भरत वासवानी,श्रीमती वर्षा गंगाराम दुहिलानी,श्रीमती ज्योति पुरषोतम जेठवानी,श्रीमती महेश टेकचन्दानी एवं अन्य के द्वारा सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया।महिला मण्डल की श्रीमती वर्षा दुहिलानी ने बताया कि सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करने से परिवार में खुशहाली और व्यापार में बरकत होती है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि हरि ओम काॅलोनी की महिला मण्डल के द्वारा प्रतिमाह पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जाता है।लालवानी ने बताया कि सिन्धी समाज के परिवारो में भी परिवार की खुशहाली के लिए कथा का आयोजन किया जाता है।

+