पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर पदाधिकारियों ने हरि ओम काॅलोनी में परम्परागत राखडी त्यौहार मनाया,

अजमेर 28 अगस्त 2026 पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के वरिष्ठ नागरिको ने बताया कि सिन्धी समाज के परम्परागत त्यौहारो में सावन मास में परम्परागत त्यौहारो में आज शुक्रवार को रखडी का त्यौहार हरि ओम काॅलोनी चन्द्र वरदाई नगर में हरि ओम काॅलोनी प्रेमियांे और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में भी मनाई गई।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि रखडी के त्यौहार पर गुरूवार को पंचायत के पदाधिकारियो और रिश्तेदारो बहिनो ने अपने अपने भाईयोे को रक्ष सूत्र बांधकर उनकी दीर्धायु की कामना की।लालवानी ने बताया कि सुपर सीनियर सिटीजन वरिष्ठ नागरिक 97 वर्षीय श्रीमती रामदेवी के नेतृत्व में सिन्धी पंचायत का रखडी का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर सिन्धी पंचायत के संथापक व महासचिव रमेश लालवानी, कार्यालय सचिव गोविन्दराम, प्रियेश, श्रीमती रामीदेवी,श्रीमती सोनी लालवानी,सुश्री सोनम, सुश्री आंचल,प्रियंका सहित अनेक अन्य सम्मलित थे।लालवानी ने बताया कि सिन्धी परिवारों में आगामी 03 सितम्बर गुरूवार को वदी सतहिं का त्यौहार मनाया जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,पुष्कर निवासी तेजभान आसवानी,श्रीमती जसोता लालवानी,श्रीमती रामीदेवी,श्रीमती सोनी एवं अन्य ने बताया कि सिन्धी समाज में इन अवसरो पर गर्म भोजन नही बनाने की परम्परा हैं।वडी सतहिं के दिन गर्म खाना नहीं पकाया जाता है।बल्कि एक दिन पूर्व पकाया हुआ ठंडा भोजन खाया जाता है।पर्व के एक दिन पूर्व ही रात को मिठ्ठो लोलो (गुड़ की मीठी रोटी), चेहरी कोकी (नमकीन बेसन रोटी), रोटी पराठा, रायता अन्य प्रकार की सब्जियां जिसमें करेला, सरसों का साग, मूली का साग, भिंडी आलू की सब्जी बनाई जाती है।फिर चूल्हे को परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा एकत्रित होकर सिर को ढक कर एक कटोरी में कच्चा दूध और चावल मिलाकर छंड्ड़ा लगाया जाता है और चूल्हा ठंडा किया जाता है।आजकल के आधुनिक युग में गैस चूल्हे पर तवा को छंड्ड़ा लगाकर ठंडा किया जाता है।फिर यह खाना दूसरे दिन गोगड़ों पर्व के दिन खाया जाता है।

+