श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में 'श्री श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो' भजन के माध्यम से कन्हैया रूकमणी विवाह का वर्णन किया

अजमेर 28 अगस्त 2026 प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर पटटी कटला आगरा गेट में संगीतमय भागवद्व कथा के प्रवचनों में कथा के व्यास कथावाचक श्री अम्बरीश शुक्ला,श्रीधाम वृन्दावन ने भागवत कथा में भजन के माध्यम से बताया कि रूकमण मैया का गाया भजन मुझे श्री श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो भजन के माध्यम से कन्हैया रूकमणी विवाह का वर्णन किया।प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर पटटी कटला में महन्त श्याम सुन्दर शरण देवाचार्य के नेतृत्व में सात दिवसीय संगीतमय भागवद्व कथा में देवाचार्य ने अपने प्रवचनो में बताया कि जहां पर श्रीमद भागतत होता है वहां हमेशा हरियाली होती है और जहा हरियाली होती है वहां सनातन हरा भरा होता है उन्होने बताया कि जहां सनातन हरा भरा हाता है वहां देश-दुनिया भी हरी भरी होती है।कार्यक्रम में महेश शर्मा,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, विजय शर्मा एवं अनेक अन्य ने महाआरती में सम्मलित होकर पूजन किया,तबले पर संजू अवस्थी,बांसुरी वादक सुनील साहू वृन्दावन की मण्डली एवं अन्य ने सेवाऐ प्रदान की।महेश शर्मा और रमेश लालवानी ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा का समापन्न हवन यज्ञ और अनेक अन्य आयोजनो के साथ होगा।कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सांयकाल 05 बजे तक किया।

+