सर्वधर्म समिति का सदभावना , मानवता,भाईचारे व कौमी एकता का संदेश विश्व तक जाता हैः सद्वरूद्वीन,सर्वधर्म प्रतिनिधियो का रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ आयोजित

अजमेर 28 अगस्त 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की और जन सेवा समिति व अखिल भारजीय जन कल्याण ट्रस्ट की सर्वधर्म समिति का सदभावना,मानवता,कौमी एकता,भाईचारे का हमारा संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचता है।उपरोक्त विचार सर्वधर्म समिति के मुस्लिम समुदाय के हाजी सद्वरूद्वीन कुरेशी ने शुक्रवार को होटल रीगल में सर्वधर्म समिति की रक्षा बंधन कार्यक्रम की वैचारिक गोष्ठी में व्यक्त किये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सृष्टि के संरचन करने वाले ने यह सृष्टि कर्म पर आधारित बनाइ हुइ हे हमें सब अपने अपने कर्म के आधार पर अपनी अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।एडवोकेट वाहेदा चिश्ति ने कहा कि हमें मानवता का आचरण अपनाना चाहिये ओर किसी के साथ भी भेदभाव व उंच नीच का आचरण नही करना चाहिये।श्रीमती उषा जैन ने महावीर स्वामी का जीओ और जीने दो का सिद्वान्त अपनाने और समस्त मानव को एक दृष्टि से देखने की बात कही।दादा भगवान के रणवीर सेनी ने दादा भगवान की सीख किसी को भी दोष नही देकर अपने अपने कर्म का हिसाब होने की बात बताई।बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने महात्मा बुद्व के सिद्वान्त जल थल,नभ और दसो दिशाओ के प्राणियो का मंगल सोचने की बात कही।आॅल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष बद्वरूद्वीन कुरेशी दम्पति ने सबको रक्षा बंधन की मुबारकवाद दी।राजेन्द्र मूरजानी ने बताया कि रात्रि में सोते समय सबको क्षमा करना चाहिये ओर प्रातः काल उठते ही परमात्मा का शुक्रिया अदा करना चाहिये।रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के द्वारा समस्त घर्मो और मान्यताओ का सम्मान किया जाता है।लालवानी के नेतृत्व मानवता से जुड प्रत्येक मान्यताओं के सम्मान में समस्त मान्यताओं का सम्मान किया जाता है।इसाई समुदाय के के.एस डेविड ने बताया कि इ्रसा मसीह ने भी सबका ेआपसी सदभाव से रहने की बात कही। अनवर हुसैन घोसी, बद्वरूद्वीन कुरेशी, फरमान कुरेशी,उषा जैन,अरविन्द माथुर सहित अन्य ने नारे लगाकर हिन्दु मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में है भाई भाई,कौमी एकता जिन्दाबाद,हम सब एक है नारे लगाकर भाईचारे व कौमी एकता का संदेश दिया।

+