श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
अजमेर 11 अप्रैल, श्री मानस मण्डल पट्टी कटला, अजमेर के तत्वावधान में दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को शाम को श्री मानस मण्डल के 72वे स्थापना दिवस के अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया जिसमें श्री अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल,अजमेर के द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीराम दरबार के भजनों के साथ बाबा को रिझाया गया l इस अवसर पर श्री अशोक तोषनीवाल ने श्री राम भगवान, श्री राधा कृष्ण भगवान, श्याम बाबा, सांवरिया सेठ, राधे रानी के मधुर मधुर भजन प्रस्तुत किये, उनके द्वारा प्रस्तुत किये मुझे राह मिल रही है - राधा नाम जपते जपते ------, राम आयेंगे आयेंगे राम आयेंगे -------, बांस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे - सोना चांदी की होती तो जाणे काई करतो -------, आदि भजनों पर उपस्थित भक्तगण मंत्र मुग्ध हो गये ,तथा झूमने को मजबूर हो गये l कार्य क्रम में अशोक तोषनीवाल जी के साढ़े तीन वर्षीय पोते कृष्णु ने तबले पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये l संस्था के अध्यक्ष हनुमान श्रीया एवं सचिव नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर श्री राम दरबार का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया व मण्डल परिसर को भव्य रूप से सजाया गया l मंडल के संरक्षक सूरज गर्ग, अध्यक्ष हनुमान श्रीया, सचिव नंद किशोर गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, शंकर बंसल, प्रेमप्रकाश लकड़ी वाले, ललित अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मानस मंडल, पट्टी कटला में राम दरबार की ऐसी दुर्लभ तस्वीर विराजमान है जिसमें सीता माता भगवान श्री राम के गोदी में विराजित हैं और हनुमान जी श्री राम भगवान के चरण दबा रहे हैं l इस दुर्लभ तस्वीर के दर्शन से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है l संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि भजन संध्या के पश्चात आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया l इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों के साथ ही मुख्य रूप से रमेशचंद अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, बेणी गोपाल गनेडीवाला, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश प्रणामी, भारत भूषण बंसल, जितेंद्र खंडेलवाल, सूरज नारायण लखोटिया, अनिल गर्ग बालुगोमा, विनोद अग्रवाल, मनोज गर्ग व मोतीराम सहित अनेक श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे ,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 April 2026
- Total Views:- 4
