अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट व जन सेवा समिति द्वारा महिला समता दिवस पर किया सम्मानित,होटल रीगल में वरिष्ठ नागरिक मानमल गोयल व रमेश लालवानी के नेतृत्व में महिला सम्मान किया
अजमेर 27 अगस्त 2026 अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में विश्व महिला समता दिवस के अवसर पर सर्वधर्म की महिलाओ को होटल रीगल गंज में वरिष्ठ नागरिक मानमल गोयल व वरिष्ठ नागरिक रमेश लालवानी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की संयोजिका जन सेवा समिति की महिला विंग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चैधरी ने बताया कि जन सेवा समिति, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी विभिन्न मान्यताओं के अलग अलग कार्यक्रमो का आयोजन करके बच्चे ,युवाओ ,महिलाओ, सर्वधर्म के लोगो का आगे बडाने में सहयोग करते रहते है।मानमल गोयल और रमेश लालवानी ने श्रीमती अनिता सोगरा और एडवोकेट वाहेदा चिश्ति के द्वारा आगामी नगर निगम के चुनाव लडने की इच्छा जाहिर करने पर उनका माल्यार्पण करके शुभकामनाऐं भी प्रदान की गई।श्रीमती शहनाज खान,श्रीमती कुशाल जैन,श्रीमती बद्वरूद्वीन कुरेशी,सरदार जगजीत सिंह,के.एस.डेविड सहित अन्य भी उपस्थित थे।रमेश लालवानी ने महिला समता दिवस की सबको शुभकामनाऐ प्रदान की और बताया कि प्रतिवर्ष 26 अगस्त को यह दिवस महिलाओं की समानता,व समान अधिकारो के लिए मनाया जाता है।धन्यवाद श्रीमती कुशाल जैन ने ज्ञापित किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 28 August 2026
- Total Views:- 100
