श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति का कौमी एकता का संदेश विश्व तक जाता है: डेविड

अजमेर 26 अगस्त 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की और जन सेवा समिति व अखिल भारजीय जन कल्याण ट्रस्ट की सर्वधर्म समिति की कौमी एकता का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचता है।उपरोक्त विचार सर्वधर्म समिति के इसाई समुदाय के के.एस डेविड ने बुधवार को होटल रीगल में सर्वधर्म समिति की वैचारिक गोष्ठी में व्यक्त किये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि समस्त सृष्टि पांच तत्वो से बनी हुई है और जीवन जीव को खाता है उस पर आधारित है।हमें अपना जीवन यापन करने के लिए सृष्टि के कम से कम तत्वो की सामग्री जो कि सात्विक भोजन के रूप में होती है उसे खाकर अपना जीवन यापन करना चाहिये।एडवोकेट वाहेदा चिश्ति ने कहा कि मजहब नही सिखाता आपस में बैर रखना इस आधार पर हमारी सर्वधर्म समिति के पदाधिकारी कौमी एकता व भाईचारा कायम रखने का कार्य करते रहते हैंै।श्रीमती कुशाल जैन ने महावीर स्वामी का जीओ और जीने दो का सिद्वान्त अपनाने की बात कही।सरदार जगजीत सिंह छाबडा ने गुरू नानक कासंदेश एक पिता एकस के हम बारिग बताया।आॅल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष बद्वरूद्वीन कुरेशी दम्पति ने सबको जश्न ए ईद मिलानुद्वबी की मुबारकवाद दी।रणवीर सैनी ने दादा भगवान सत्संग के प्रवचन सुनाये।रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के द्वारा समस्त घर्माे और मान्यताओ का सम्मान किया जाता है। लालवानी के नेतृत्व मानवता मानने से ही हम महान विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।बौद्व विचारक श्रीमती सुनीता चैहान,श्रीमति अनिता सोगरा,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,.के.एस डेविड,सरदार भजन सिंह,रणवीर सैनी,श्रीमती शहनाज खान, अनवर हुसैन घोसी, बद्वरूद्वीन कुरेशी,मौहम्मद इकबाल,फरमान कुरेशी,कुशाल जैन,सरदार भजन सिंह,मौहम्मद गुलफाम,अरविन्द माथुर सहित अन्य ने नारे लगाकर हिन्दु मुस्लिम,सिख ईसाई आपस में है भाई भाई,कौमी एकता जिन्दाबाद,हम सब एक है नारे लगाकर भाईचारे व कौमी एकता का संदेश दिया।

+