उदयपुर में मुल्तानी आहँग्रान सेवा सोसायटी के चुनाव संपन्न,अब्दुल सत्तार बने सदर
मोहम्मद शादाब मुल्तानी उदयपुर, 16 अगस्त 2026। मुल्तानी आहँग्रान सेवा सोसायटी, उदयपुर के चुनाव रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में मुल्तानी बिरादरी के युवा एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 630 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सदर पद के लिए हाजी अब्दुल सत्तार को 421 वोट मिले, जबकि हाजी मोहम्मद शफी को 187 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार हाजी अब्दुल सत्तार ने 234 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। सचिव पद पर मोहम्मद इरफान मक्कड़ को 378 वोट मिले, जबकि मोहम्मद रशीद पितासवाले को 236 वोट प्राप्त हुए। मोहम्मद इरफान मक्कड़ ने 142 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं खजांची पद के लिए मोहम्मद साजिद को 337 वोट मिले, जबकि हाजी अताउर्रहमान को 272 वोट प्राप्त हुए। मोहम्मद साजिद ने 65 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संयोजक हाजी इलियास मुल्तानी खेरादी, हाजी मोइनुद्दीन एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं मोहम्मद शादाब मुल्तानी ने पूरे चुनाव की कवरेज कर चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। बिरादरी के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाजहित में बेहतर कार्य करेगी तथा बिरादरी की एकता, सामाजिक विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 August 2026
- Total Views:- 643
