इंदौर में पेंटर्स ने ही किया घर साफ, पुलिस ने 25 लाख का माल किया बरामद
अब्दुल कादर मध्य प्रदेश इंदौर। शहर में बढ़ रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए कनाडिया थाना पुलिस ने एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया है। इंदौर कनाडाीया पुलिस की जानकारी के अनुसार खास बात यह है कि चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले वही पेंटर निकले, जिन्हें घर की पुताई का काम सौंपा गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ऑनलाइन गेमिंग और ऐय्याशी के शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवरात और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन सहित करीब 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुताई के नाम पर बनाया निशाना फरियादी तन्मय कानूनगो निवासी सांई वल्लभ अपार्टमेंट, सम्पत हिल्स बिचौली मर्दाना ने 3 अप्रैल 2026 को थाना कनाडिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने फ्लैट की पुताई के लिए पेंटरों को काम दिया था और घर की चाबी व एक्टिवा वाहन भी उन्हें सौंप दिया था। 2 अप्रैल की सुबह जब उनकी पत्नी फ्लैट पर पहुंचीं तो अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर वाशिंग मशीन में छिपाकर रखे गए सोने के आभूषण गायब मिले। सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामकुमार लोधी (मुसाखेड़ी) और रिजवान उर्फ रिज्जू (आजाद नगर) हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पुताई का ठेका लेकर घरों में प्रवेश करते थे और मौका मिलते ही कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल जोन-2 की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से मामले का खुलासा संभव हो सका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 April 2026
- Total Views:- 10
