अजमेर की बबीता ईनाणी और अंश गर्ग का राजस्थान कोहिनूर अवॉर्ड-2026 के लिए चयन

अजमेर।13 अगस्त 2026, एक पहल सेवा की ओर से सामाजिक संस्था अजमेर, की अध्यक्ष बबीता ईनाणी और कार्यकारी सदस्य अंश गर्ग का राजस्थान कोहिनूर अवॉर्ड-2026 के लिए चयन किया गया है। प्रेस स्वराज भारत के तीन वर्ष पूर्ण होने तथा 50 हजार फॉलोवर्स पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर में 16 अगस्त 2026 को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन साइंस पार्क ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर, जयपुर में होगा। अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान जयपुर के हवामहल विधायक एवं हीरोज धाम उपासक बाल मुकुंदाचार्य जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। एक पहल सेवा संस्था वर्ष 2016 से अतिनिर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में सक्रिय है। संस्था द्वारा खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों के लिए वस्त्र बैंक, बुक बैंक और राशन सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्था द्वारा वन्य प्राणियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग तथा कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग हैं। संस्था राजस्थान सरकार से पंजीकृत है और सामाजिक सेवा के इन कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।” समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता और सेवा का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस सम्मान के लिए बबीता ईनाणी और अंश गर्ग के चयन पर संस्था से जुड़े सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

+