आगरा गेट व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष को वार्ड 3 से सुरेश तम्बोली को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने की अनुशंसा
अजमेर, 06 अगस्त 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष एवं आगरा गेट व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली ने आगामी नगर निकाय नगर निगम अजमेर चुनाव में अपने निवास क्षेत्र वार्ड संख्या 03 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल एवं संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ शहर का सबसे बड़ा, गैर-राजनीतिक एवं सर्वधर्म प्रतिनिधियों से जुड़ा संगठन है। रमेश लालवानी ने कहा कि यदि महासंघ का कोई पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक दल से चुनाव लड़ना चाहता है तथा संगठन से सहयोग की अपेक्षा करता है, तो महासंघ उसके लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करते हुए संबंधित दल के पर्यवेक्षकों के समक्ष उसकी अनुशंसा करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महासंघ किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं है और पूरी तरह तटस्थ रहते हुए केवल अपने पदाधिकारियों की अनुशंसा करता है। महासंघ ने बताया कि सुरेश तम्बोली लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और आगरा गेट व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महासंघ के उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी आधार पर भाजपा पर्यवेक्षकों से उन्हें वार्ड संख्या 03 से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने की मांग की गई है। इस मांग का समर्थन सर्वधर्म प्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी किया। समर्थन करने वालों में श्रीमती कुशाल जैन, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, श्याम सुन्दर सोनी, राजेन्द्र मूरजानी, रणवीर सैनी, श्रीमती सुनीता चौधरी, किशोर टेकवानी, श्रीमती अनिता सोगरा, सरदार बलबीर सिंह, सरदार भजन सिंह, शराफत हुसैन घोसी सहित अन्य गणमान्यजन शामिल हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 August 2026
- Total Views:- 120
